
11 बेंचो के माध्यम से ज़िले में होंगी वादों का निस्तारण
औरंगाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के सचिव प्रणव शंकर द्वारा बताया कि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के लिए 07 बेंचों का गठन किया गया है जिसमें वादों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। इसी प्रकार अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के लिए 04 बेंचों का गठन किया गया है। जहां पर सुलहनीय वादों का निस्तारण की कार्रवाई की जायेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत उद्घाटन की तैयारी पुरी कर ली गयी है। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन पूर्वा. 10.00 बजे जिला जज मनोज कुमार तिवारी द्वारा की जायेगी। इसके उपरांत सभी गठित बेंचों के माध्यम से वादों की निस्तारण की कार्रवाई की जायेगी। सचिव द्वारा यह भी बताया कि जिला जज ने शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठक की गई जिसमें सभी बेंचों के पीठासीन पदाधिकारीयों को उन्होंने यह निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण का प्रयास होनी चाहिये। कोई भी वादकारियों को उनके सुलहनिय वादों के निस्तारण में कोई समस्या न हो। इस बात का ध्यान रखें। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के अधिक से अधिक निस्तारण के लिए सम्बन्धित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कई मामलों में पूर्व में प्रि-सीटिंग एवं प्रि-काउन्सेंलिंग की कार्रवाई की गयी है, जिसका परिणाम उत्साहजनक मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय लोक अदालत सुलहनीय वादों का निस्तारण का एक सशक्त माध्यम है, इसका फायदा अधिक से अधिक लोग बिना कोई परेशानी और खर्चे के उठायें यही राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य है।