मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर थाना क्षेत्र के देव मदनपुर रोड में बुधवार को चोरी की बाइक के साथ एक चोर को पुलिस ने धर दबोचा। इसके बाद उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देव से खिरियावां जा रहे एक बाइक चालक को पकड़ा गया। वहीं गिरफ्तार युवक खिरियावां निवासी शिव लाख शर्मा के पुत्र विकाश कुमार हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह देव से खिरियावां अपने घर जा रहा था। बाइक पर दो अन्य लोग भी बैठे हुए थे। जो फरार हो गए जिनकी पहचान उस गांव के मनीष कुमार पाल एवं निरज कुमार पाल के रूप में की गई है। वहीं चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
आग लगने से बचाव के बताएं गये उपायFebruary 19, 2022
-
उप मुखिया के चुनाव के दौरान देखने को मिला हाई वोल्टेज ड्रामाDecember 30, 2021
-
मत पत्र एवं ईवीएम कोषांग की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चाSeptember 3, 2021