मगध हेडलाइंस : देव (औरंगाबाद)। जिला मुख्यालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के प्रांगण में सामाजिक संस्था जनेश्वर विकास केंद्र द्वारा देव महोत्सव 2022 की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह ने किया। तैयारी बैठक पर चर्चा करते हुए संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि देव महोत्सव 2022 की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। यह महोत्सव 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में भगवान सूर्य की पूजन अर्चन, तत्पश्चात आयोजन स्थल से सूर्य मंदिर तक औरंगाबाद जिला का देव नाम रखने वास्ते जागृति यात्रा,उद्घाटन समारोह, देव एवं सूर्य मंदिर की ऐतिहासिक महिमा गरिमा पर विचार गोष्ठी, स्थानीय कवियों द्वारा काव्य गोष्ठी,सम्मान समारोह एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि देव महोत्सव से संबंधित स्मारिका के लिए संस्था के मीडिया प्रभारी सह साहित्य संवाद के केंद्रीय सचिव सुरेश विद्यार्थी को जिम्मेवारी दी गई है। महोत्सव के बाद स्मारिका विमोचन की तारीख निश्चित की जाएगी। इस दौरान जन विकास परिषद के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के पूर्व सचिव अनिल कुमार सिंह, डॉक्टर संजीव रंजन, जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, सत्यचंडी धाम महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
300 लीटर देसी शराब जब्त, दो गिरफ्तारFebruary 22, 2022
-
आईआईटी जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त कर स्वजनों किया गौरवान्वितOctober 16, 2021