औरंगाबाद। बारुण प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय धनौती धर्मपुरा के प्रांगण में भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सेविका, सावित्रीबाई फुले जी की 191्वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षकों ने सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने समाज के सुधार के लिए कालजयी कार्य की थी।भारत में प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना में एवं महिला शिक्षा के लिए उन्होंने सारा जीवन समर्पित कर दिया था। आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए रास्ते पर चले।आज के जयंती कार्यक्रम में प्रशांत प्रियदर्शी बबन प्रसाद ,गणेश शर्मा, सतीश कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, बृजमोहन सिंह, भृगुनाथ प्रसाद, सुरेश कुमार गुप्ता, शोभा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
छोटी दीवाली हुआ सम्पन्न, दीपावली कलNovember 3, 2021
-
6 हत्यारोपी ठहराये गये दोषी, 5 मई को सुनाई जाएंगी सज़ाApril 22, 2022
-
33 स्टॉल से प्रतिदिन हजारों लीटर नीरा की बिक्रीMay 17, 2022
-
आत्मा संस्था ने किसानों के हित में किया नुक्कड़ नाटकMarch 16, 2022