विविध

अंजू सिन्हा को बनाया गया राष्ट्रीय अशोक मंच के महिला सेल का अध्यक्ष , महिलाओं के उत्थान में निभाएंगी भूमिका 

औरंगाबाद। ज़िला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर में रेड क्रॉस भवन के सभागार में बिहार में निशुल्क शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्था राष्ट्रीय अशोक मंच की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रियदर्शी किशोर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से महिला सेल के गठन का प्रस्ताव लाया गया जिसमें अंजू सिन्हा को महिला सेल का अध्यक्ष बनाया गया।

अध्यक्ष बनने के उपरांत श्रीमती सिन्हा ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच के द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उसे ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करते हुए जरूरतमंदों की सेवा करने के प्रति वह समर्पित रहेंगी। साथ ही साथ मंच के नीतियों को धरातल पर उतारकर अन्य महिलाओं को इससे जोड़ेंगी। ताकि समाज के जरूरतमंदो की सेवा की जा सके।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुशवाहा आगरा कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मंच के आगामी कार्यों से लोगों को अवगत कराया उन्होंने कहा कि मंच बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और करती रहेगी उन्होंने कहा कि सरकार के समस्त योजनाओं से लोगों को अवगत कराना उन्हें जागरूक करना और अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक लाभ पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

श्री कुशवाहा ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में संस्था बिहार में कई प्रोजेक्ट को लेकर आ रही है और इसका लाभ आम जनों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंच का पहला कर्तव्य निशुल्क स्वास्थ्य एवं निशुल्क चिकित्सा जहां तक संभव हो उसे जरूरतमंदों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक उपलब्ध कराना है जिसको लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है और आने वाले सत्र 2023-24 में यह योजना भी धरातल पर अपना आकार लेगी।

Related Articles

इस मासिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, दीपक कुमार सिन्हा, श्याम किशोर खत्री, अमरेश कुमार, आशुतोष रंजन, दीपक कुमार ओझा, उपेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राहुल राज, प्रियंका सिंह, प्रेरणा राज सिंह, शशिकांत सिंह, कुसुम लता, सुरेंद्र कुमार निराला, मुन्ना राज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer