औरंगाबाद। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में कमी आया है। वहीं दिन में धुप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज किया गया है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी भी दर्ज किया गया है जिसमें आठ जनवरी को 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो इस वर्ष के सबसे ज्यादा ठंड हैं।
वहीं मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों का दिनांक 9, 10, 11, 12 एवं 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 19, 19.5, 19, 20.5 एवं 21 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 8, 8.5, 9, 9.5 एवं 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनांक 9 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट एवं 10 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अतः सभी किसान भाई अपने फसलों की देख रेख करते रहे। आलू के फसल की भी निगरानी अवश्य करें। पशुओं को ठण्ड से बचाएं एवं उन्हें शुद्ध एवं तजा पानी ही पिलाएं। यह उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस औरंगाबाद के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे के द्वारा दी गई है।