
औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड स्थित पंचदेव धाम चपरा के प्रांगण में श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक सिंह ने किया। बैठक में श्रद्धालु भक्तों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं पंचदेव धाम चपरा के प्रचार प्रसार के लिए मंत्रणा की।संबोधन के क्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में पंचदेव धाम चपरा प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित रमणीय स्थल के रूप में विख्यात है। पंचराम चपरा के राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए महोत्सव करने की आवश्यकता है। इस क्रम में लोगों ने निर्णय लिया कि वर्ष 2022 में चैत्र माह के नवरात्र में पंचदेव धाम महोत्सव मनाया जाए। लोगों ने यह भी कहा कि महोत्सव के माध्यम से पंचदेव धाम चपरा की महिमा, गौरव- गरिमा एवं धाम में स्थापित आधुनिक गौशाला की उत्कृष्टता लोगों के बीच प्रस्तुत हो। साथ ही साथ गोसेवा कितना महत्वपूर्ण है इसके बारे में भी जानकारी दी गई। आज के बैठक में सुरेंद्र सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, बांसुरिया बाबा, करधनी गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, गौतम कुमार, संजय कुमार सिंह, लाल देव प्रसाद, जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।