मगध हेडलाइंस: देव (औरंगाबाद) देव प्रखंड स्थित जनेश्वर विकास केंद्र प्रखंड इकाई द्वारा 8 फरवरी 2022 को अचला सप्तमी के अवसर पर देव महोत्सव मनाने हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि देव महोत्सव इस वर्ष 8 फरवरी 2022 को किला के समीप जगन्नाथ प्रसाद सिंह किंकर नाट्य कला मंच के प्रांगण में आयोजित की जा रही है। महोत्सव के अवसर पर भगवान सूर्य की विशेष पूजा अर्चना, सूर्य मंदिर से तालाब तक औरंगाबाद जिला का नाम देव करने वास्ते पदयात्रा, तत्पश्चात महोत्सव स्थल पर स्थानीय विधायक आनंद शंकर सिंह, पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, जन विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा एवं देव की ऐतिहासिक महिमा गरिमा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में 2021 में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महोत्सव के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। संध्या समय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। विदित हो कि इस संस्था द्वारा 1992 ई. से ही लगातार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
Related Articles
Check Also
Close
-
दुष्कर्म का अभियुक्त दोषी करारJanuary 12, 2022
-
मारपीट व लूटकांड का कुख्यात बदमाश गिरफ्तारMarch 6, 2022
-
बसंत पंचमी के अवसर पर सिद्ध बाबा की विशेष पूजाFebruary 5, 2022