क्राइम

दहेज की लालच में ससुराल वालों ने की नवविवाहिता की हत्या

औरंगाबाद। दहेज प्रथा पर सख्त कानून बनाकर दहेज प्रताड़ना को रोकने की चर्चा और महिला सशक्तीकरण के दौर में महिला का उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा है।  इसी क्रम में नबीनगर थाना में दहेज को लेकर एक नव विवाहिता कि हत्या का मामला सामने आया है जिसकी शादी 30 अप्रैल 2021 को हुई थी। इस मामले में मृतका कंचन कुमारी के पिता फेसर थाना क्षेत्र के चौरियां गांव निवासी रूद्र देव पाल ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने बताया कि नबीनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा निवासी विवेक राज उर्फ अनिल पाल के साथ अपनी बेटी की शादी धूमधाम से किया था। लेकिन ससुरालवालें पैसे की लालच में उसके साथ हमेशा मारपीट व गाली गलौज किया करते थे। हत्या के पूर्व फोन पर बेटी की स्थिति खराब होने की बात कही गई। घर से वापस बेटी के ससुराल आया तो देखा कि उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंनेे हत्या के आरोप में नरेश भगत, कमलेश , इंदु देवी (सास) सरिता देवी (ननद) शिवनारायण पाल (लड़के के मामा) प्रभावती देवी (लड़के की चाची) समेत अपने दामाद विवेक राज उर्फ अनिल पाल को नामजद अभियुक्त बनाया है और कार्यवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वादी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वादी ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए हत्या कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer