विविध

13 मार्च को आयोजित होगा उमंगेश्वरी महोत्सव 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित स्थानीय धर्मशाला के प्रांगण में जनेश्वर विकास केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उमंगेश्वरी महोत्सव 2022 के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया। 1 मार्च को आयोजित होने वाले महोत्सव की तिथि में परिवर्तन करते हुए 13 मार्च रविवार को महोत्सव धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया। विदित हो कि 1 मार्च को महान पर्व शिवरात्रि होने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया। महोत्सव के प्रचार प्रसार वास्ते बैनर एवं हैंड बिल बनाने की जिम्मेदारी निरंजन पासवान को दी गई। प्रो. दिनेश प्रसाद को महोत्सव का संरक्षक बनाया गया। वहीं प्रायोजक खोजने की जिम्मेवारी संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष ललन कुमार सिंह को दी गई। महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा किऔरंगाबाद जिले का महान तीर्थस्थल उमंगा धाम प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित है। इस स्थान पर त्रेता युगीन भगवान सूर्य मंदिर,उमंगा माता का भव्य मंदिर एवं विभिन्न देवी देवताओं की मंदिर स्थापित है। इतनी प्राचीन मंदिर होने के बावजूद भी पर्यटन विभाग की दृष्टि से यह स्थल ओझल है। यदि इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित प्रसारित किया जाए तो यह स्थल राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित हो सकता है। आज के महत्वपूर्ण बैठक में महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, ललन कुमार सिंह दिनेश प्रसाद, निरंजन पासवान, शमशेर सिंह, सुरेश विद्यार्थी, उमाशंकर पाठक सहित अन्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer