– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) आंती थाना क्षेत्र के आंती स्थित +2 आंती उच्च विद्यालय में डेल डेस्क टॉप, केवल माउस की बोर्ड, डेल मॉनिटर, कंप्यूटर 3 सेट, प्रिंटर 2, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, डीटीएच सेट अप बॉक्स 2, संलग्न बिल सहित कई सामान की चोरी की प्राथमिकी आंती थाना में दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी दर्ज प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के द्वारा आंती थाना में दर्ज कराई गई। आवेदन में बताया गया है कि गुरुवार को विद्यालय संचालन उपरांत शुक्रवार को आदेशपाल त्रिवेणी रविदास सुबह साढ़े आठ बजे विद्यालय आए तो विद्यालय के मेन गेट का ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को अवगत कराया गया। जब अंदर प्रवेश कर कंप्यूटर कक्ष एवं स्मार्ट क्लास रूम में देखा गया तो पता चला कि यहां भी ताले टूटे हुए हैं और स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, साउंड बॉक्स व रिमोट गायब है। वहीं, इस संबंध में आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि केस रजिस्टर किया गया है। चोरों ने सुनसान स्थान को देखकर रात्रि का फायदा उठाया है। उस विद्यालय में रात्रि विद्यालय कर्मी नहीं थे। ऐसे में पुलिस गश्ती को तेज कर खोजबीन की जा रही है।