– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: कोंच (गया) प्रखंड के ग्राम पंचायत केर अंतर्गत दौलतपुर निवासी (सेवानिवृत्त, सैनिक) रामशरण यादव (90) का निधन शनिवार की सुबह हो गई। जानकारी देते हुए उनके पौत्र ललन कुमार (शिक्षक) ने बताया कि वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सुबह में अचानक तबियत ज्यादा खराब हुई जिससे उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में भी उनकी भागीदारी थी।