विविध

बुधवार को प्रखंड कार्यालय में लगेगा जनता दरबार

   – डी के यादव

मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) जिला पदाधिकारी गया के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय कोंच में प्रत्येक बुधवार को जनता दरबार लगाए जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कोंच प्रदीप कुमार चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रखण्ड अंतर्गत जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनके समस्याओं से अवगत होने एवं उसके त्वरित निवारण हेतु प्रभावी व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रत्येक बुधवार को 11 बजे पूर्वाह्न से 2 बजे अपराह्न तक प्रखंड कार्यालय कोंच में जनता दरबार का आयोजन किया जाना है। जिसमें संबंधित कई पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer