
औरंगाबाद। मारपीट के एक आरोपी को सिमरा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि मारपीट के मामले में दरमी गांव निवासी चंदन कुमार सिंह को थाना कांड संख्या 17/21 में नामजद अभियुक्त बनाया गया था तब से उसकी छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली की वह घर पर है। जहां से गिरफ्तार कर उसे थाना लाया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।