प्रशासनिकविविध

फसल कटनी प्रयोग विषयक जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

मगध हेडलाइंस: सदर (औरंगाबाद)। पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग 2021-22 का जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन योजना भवन के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आंकड़ों की गुणवत्ता पर विशेष प्रकाश डाला गया। वहीं उप विकास आयुक्त द्वारा फसल कटनी के उपयोगिता पर विस्तार में बताया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा फसल कटनी के मुख्य बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए उसके जटिलताओं को सुगमता पूर्वक समझाया गया। अवर सांख्यिकी पदाधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह एवं इन्द्रजीत कुमार जिला सांख्यिकी कार्यालय, औरंगाबाद द्वारा विस्तृत रूप से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित करने की विधि बताई गयी। साथ ही साथ सभी विहित प्रपत्रों को भरने के लिए विस्तार से बताया गया। फसल कटनी प्रयोग 1085 वर्ग मीटर में किया जाता है। जिला से आयोजन सूची प्राप्त होते ही प्रपत्र- क के माध्यम से प्लॉट का चुनाव किया जाता है। संभावित विधि से फसल का कटनी सम्पादित कर हरा दाना का वजन लिया जाता है जिसे प्रपत्र-02 में भरा जाता है तथा सात से दस दिनों के भीतर सुखवन वजन लिया जाता है जिसे प्रपत्र-03 में भरा जाता है। इसी के आधार पर परिशिष्ट-02 एवं परिशिष्ट-03 का निर्माण किया जाता है। प्रयोग का सम्पादन सीसीई ऐप के माध्यम से करना अनिवार्य है। सीसीई ऐप से सम्पादित करने की विधि से सभी को अवगत कराया गया। अंत में प्रक्षिणार्थियों द्वारा पूछे गये गए प्रश्नों का समाधान किया गया। इस प्रशिक्षण में आलोक, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी तथा प्रखण्ड से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सभी प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं सभी राजस्व पदाधिकारी सम्मिलित हुए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer