
डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर प्रखंड के सोनी गांव निवासी रितेश कुमार को छात्र राजद का दाउदनगर कॉलेज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। छात्र राजद के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार एवं अन्य सदस्यों ने औरंगाबाद जिले के पांच अंगीभूत कॉलेजों के नव मनोनीत छात्र राजद कॉलेज अध्यक्षों को बधाई दिया है। सुनील कुमार ने बताया कि छात्र राजद के मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष संतोष कुमार ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव के निर्देश पर औरंगाबाद जिले के पांच अंगीभूत कॉलेजों में छात्र राजद का अध्यक्ष मनोनीत किया है, जिसमें रितेश कुमार को दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मनोनीत कॉलेज अध्यक्ष के साथ कोरोना काल में कमी आने के बाद एक बैठक आयोजित की जायेगी। बधाई देने वालों में ओबीसी छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, बादशाह गुड्डू यादव, सुजीत विश्वकर्मा, गुलशन कुमार, पंकज कुमार, रंजन कुमार, निशांत कुमार, रोहित कुमार, पुष्कर कुमार, सौरभ कुमार आदि शामिल हैं।