विविध

योग के महत्व को समझना नितांत हैं आवश्यक : प्रमोद

थाना परिसर में आयोजित किया गया योग शिविर 

पुलिस दिन रात बिना रुके बिना थके करती है कार्य

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। ढिबरा थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों व स्थानिय लोगों ने अपना प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग किया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीर को स्वस्थ एवं क्रियाशील बनाने के लिए योग के महत्व को समझना नितांत आवश्यक है। कहा कि पुलिस दिन रात बिना रुके बिना थके कार्य करती है। ताकि समाज में सदा शांति रहे जिसके चलते एक पुलिसकर्मी तनाव झेलता है। तनाव दूर कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग काफी सहायक होता है। निरंतर योग करने से पुरानी से पुरानी व गंभीर से गंभीर बीमारी दूर हो जाती हैं, साथ शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है। कहा कि योग आज लोगों के जीवन के लिये अति महत्वपूर्ण हो गया है। स्वस्थ्य रहने के लिए योग ज़रूरी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer