– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) प्रखंड अंतर्गत केर पंचायत के भूत पूर्व मुखिया और ग्राम शाहगंज टोला आज़ाद बिगहा निवासी दशरत दास (45) का निधन सोमवार की सुबह हो गया। उन्हें ब्लड कैंसर का ईलाज चल रहा था। उनके निधन से पंचायत में शोक का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे कुछ माह से ब्लड कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। बता दें कि वर्ष 2001 में उप मुखिया व वर्ष 2006 में केर पंचायत के मुखिया रहकर लोगों को जनसेवा कर चुके थे। वहीं, उनकी पत्नी सियामणि देवी वर्ष 2016 से केर पंचायत में सरपंच पद पर दो टर्म से कार्यरत हैं। पूर्व मुखिया के निधन पर मुखिया शशि गुप्ता, आलोक यादव, ललन कुमार (शिक्षक) सहित अन्य लोगों ने शोक जताया है।