त्यौहारविविध

नवरात्रि पर्व सनातनी परंपरा को करता है संप्रेषित : गोपाल शरण सिंह

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्ह़ोर के दुर्गा मैदान के प्रांगण में पिछले 9 दिनों से आयोजित नवरात्र पूजा के समापन के अवसर पर महानवमी पूजा में आयोजित झांकी एवं भाव नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुंडेश्वरी ग्रुप के प्रबंध निदेशक, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय गुप्ता ने किया। मंचासीन मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना, शैलेंद्र, पीकू सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संबोधन के क्रम में कहा कि नवरात्र भारतीय संस्कृति का विरासत है।

सकी परंपरा को जीवंत बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। मुख्य अतिथि गोपाल शरण सिंह ने कहा कि सामाजिक सांस्कृतिक उपमानो से विभूषित नवरात्रि पर्व सनातनी परंपरा को संप्रेषित करता है इसी गांव के अनुग्रह नारायण स्टेशन पर भी गोपाल शरण सिंह ने नवरात्रि पूजा पर मां का दर्शन पूजा पाठ किया एवं पूजा कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें इंगित करता है कि भारतीय संस्कृति सद्गुणों की पहचान रही है। मौके पर सतीश कुमार गौड़, प्रिंस कुमार सोनू कुमार राहुल कुमार सहित अन्य उपस्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer