राजनीतिविविध

विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह एवं महासचिव बने नागेन्द्र सिंह 

औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद की आये चुनावी परिणाम में अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परशुराम सिंह को 30 वोट से हराया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्व में भी विधिक संघ के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें इस चुनाव में कुल 222 वोट प्राप्त हुये। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 192 वोट मिलें। इसके अलावा योगेंद्र प्रसाद योगी को 159 वोट मिलें। वहीं उदय कुमार सिन्हा को 90 वोट मिले तथा 12 वोट रद्द किया गया। वहीं इसके अलावा आए चुनावी परिणाम में नागेन्द्र सिंह महासचिव नव निवार्चित हुये। मामले की जानकारी देते हुए चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नागेन्द्र सिंह को 199 वोट, जगनरायण सिंह को 170 वोट, विजय कुमार पांडेय को 151 वोट, विजय कुमार सिंह को 60 वोट, सतीश कुमार सिंह को 35 वोट, रामस्वरूप सिंह को 24 वोट एवं राम विजय सिंह को 06 वोट मिले। इस तरह नागेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगनरायण सिंह को 29 वोट से हराया। वहीं अन्य सीटों पर वोटो की गिनती रविवार को होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सतीश कुमार स्नेही ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer