औरंगाबाद। जिले मे आने वाले दिनों में दिनांक 19 से 23 दिसंबर तक आसमान साफ रहने के संभावना है।तथा तापमान में गिरावट भी होगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 19 से 21 और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहने के कारण कुहासा गिरने की भी संभावना है एवं बारिश होने की संभावना नही हैं। इस समय 8 से 10 किलोमीटर के गति से पछुवा हवा चलने की संभावना है जिससे ठण्ड में बढ़ोत्तरी होगा। मौसम को देखते हुए किसान भाइयों को सलाह दी जा रही है की धान की फसल की कटाई जल्दी से करले, और थ्रेसिंग करके भण्डारण जल्दी करें, और अगली रबी गेंहू के फसल की बुआई जल्द से समाप्त करें। वहीं पशुओं को ठण्ड से बचाये एवं पशुओं के रहने के जगह पर भी घेराबंदी करे जिससे पशुओं को ठण्ड से बचाया जा सके और सफाई करते रहें। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने दी है।
Related Articles
Check Also
Close
-
प्रायोगिक परीक्षा का हो रहा है प्रवेश पत्र वितरणJanuary 6, 2022
-
ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारीOctober 9, 2021
-
पैकेज कमोडिटीज एक्ट का धड़ल्ले से हो रहा हैं उल्लंघनFebruary 3, 2022