विविध

विधिक संघ के सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण, विधिक कार्य में लाएंगे तेजी

औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद के नव निवार्चित सदस्यों ने मुख्य अतिथि जिला जज मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कृष्ण कांत त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सचिव प्रणव शंकर, एडिजे ओमप्रकाश सिंह, निखिलेश त्रिपाठी, सुनील दत्त पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, रत्नेश्वर कुमार, ब्रजेश कुमार पाठक, डॉ दिनेश कुमार प्रधान समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारीयों की मौजूदगी में अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, महासचिव नागेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अमित कुमार, अशोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव काली प्रसाद, देवी नंदन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सहायक सचिव संत सिंह, कमलेश सिंह, रामनंदन तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, अंकेक्षक सुजीत कुमार सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष चंद्रकांता कुमारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य नृपेश्वर नारायण सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार सिंह, राणा रंग बहादुर सिंह, ओंकार सिंह, कार्यकारिणी सुरेश प्रसाद, शैलेंद्र कुमार मौर्य, योगेंद्र कुमार मिश्रा, सतीश कुमार स्नेही, रामप्रकाश सिंह, सुनील कुमार सिन्हा एवं निगरानी राणा सरोज कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया है। इस मैके पर जिला जज ने विधिक संघ के नव निर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विधिक कार्यो में गति लाने की अपेक्षा की है। वहीं विधिक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में सबसे अधिक विश्वसनीय संस्था न्यायपालिका हैं। अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक न्यायिक कार्यों में भाग लेकर लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिएं। कहा कि गरीबों एवं वंचितों को उनके न्याय का अधिकार प्रदान करेंगें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer