
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित जम्होर थाना अंतर्गत पुनपुन बटाने संगम तट के समीप स्थित विष्णु धाम मंदिर के प्रांगण में विष्णु धाम महोत्सव 2021 का सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में प्रायोजक, आयोजन समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु धाम महोत्सव के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन शिक्षक सुरेश विद्यार्थी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि विधायक आनंद शंकर सिंह, नव बिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह, महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संबोधन के क्रम में विधायक आनंद शंकर सिंह ने विष्णु धाम के समुचित विकास के लिए विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। यह भी कहा कि यह दर्शनीय स्थान अत्यंत मनोरम एवं रमणीय इसकी महत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने की आवश्यकता है। वहीं नवबिहार टाइम्स के संपादक कमल किशोर ने इस स्थल के विकास के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। चर्चा में कहा कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए स्थानीय स्तर पर हार्डिंग लगाया जाए। विभिन्न स्थलों पर विष्णु धाम के नाम से प्रतीक चिन्ह अंकित किया जाए। जिले के महत्वपूर्ण स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड पर स्थल से संबंधित हार्डिंग लगाया जाए। इस स्थल के लिए वेबसाइट बनाया जाए। सम्मान समारोह में पत्रकार कमल किशोर, सुरेंद्र वैद्य, अतुल कुमार सिंह एवं सूरज पांडेय को सम्मानित किया गया। प्रायोजक अनिल अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामजी सिंह, कमलेश कुमार सिंह, नरेश यादव, रितेश मिश्रा, मुकेश शर्मा, संजय मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद सिंह,जगदीश सिंह, मुकेश शर्मा, रितेश मिश्रा, संजय मिश्रा सहित अन्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राम पुकार ओझा, सुजीत कुमार सिंह, ऋषि शेखर, राणा सुनील सिंह, अमित कुमार सिंह, नवनीत कुमार, राम ध्यान साव, अरुण सिंह, विजय जायसवाल, सत्येंद्र ठाकुर, चंद्रावती देवी, सुमित कुमार, नैतिक कुमार, अशोक प्रसाद, सहित अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महंत बालकानंद ब्रह्मचारी ने किया।