विविध

हंगामे के कारण नहीं हो सका बिस्कोमान में डीएपी खाद का वितरण

डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) हंगामे के कारण दाउदनगर के बाजार समिति परिसर स्थित बिस्कोमान में डीएपी खाद का वितरण नहीं हो सका। किसानों की इतनी भीड़ खाद के लिये पहुंच गयी कि संभालना मुश्किल हो गया। प्रशासन के पहुंचने के बावजूद खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदनगर के बिस्कोमान में सात सौ बोरा डीएपी खाद पहुंचा है। किसानों की संख्या हजारों में पहुंच गयी, जिसे संभाल पाना मुश्किल हो गया। अंततः शुक्रवार को खाद वितरण नहीं किया जा सका। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने पर्याप्त संख्या में विशेष पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध प्रशासनिक पदाधिकारियों से किया है। प्रखंड कृषि कार्यालय से जानकारी मिली कि दाउदनगर प्रखंड में 28 सौ बोरा डीएपी खाद बांटने के लिये आया हुआ है। प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत किये जाने के बावजूद खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer