हादसा

शादी का माहौल गम में बदला, तेज हवा की झोंके से गिरा पेड़ – एक की मौत – दूसरा घायल 

मगध हेडलाइंस: मदनपुर(औरंगाबाद) रविवार को हवा के तेज झोंके से गिरे मुनगा के पेड़ से दब कर जहां एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेरी गांव की हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान चेईनवादा पंचायत के नवादा निवासी स्व. वृजनंदन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रुप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान उस गांव निवासी राम एकबाल सिंह के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

बताया जाता है कि मृतक रवि कुमार के मदनपुर स्थित चाचा रामाशिष सिंह के घर शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। जहां से वह वापस घर बाइक से लौट रहा था। वह जैसे ही बेरी – बासा बिगहा रोड़ पर पहुंचा जहां हवा की तेज झोंके से एक मुनगा का पेड़ उस पर आ गिरा जिसमें वह दब गया और इसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

हालांकि इसके बाद ग्रामीणों की सहयोग से दोनों को सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां वरीय चिकित्सक डाॅ.कुमार जय ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल का इलाज करवाया गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के चाचा रामाशिष सिंह के पुत्र का 15 फरवरी को तिलक और 17 की शादी समारोह होना था। घर में खुशियों का माहौल था। लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। मृतक यहां से खाना खा कर घर जा रहा था। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी निधि देवी और उसके दो बच्चियां दो वर्षीया नब्बया कुमारी और आठ माह की छोटी कुमारी बेसहारा हो गई। इन पर से पिता की साया उठ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer