
मगध हेडलाइंस। 25 लाख रूपये की लागत से देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम से एक सभागार का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह बात औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा ने शहर के किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय परिसर में परिक्षा कक्ष शिलान्यास के दौरान कहीं। सर्व प्रथम इस अवसर पर सांसद ने नारियल फोड़ कर विधि-विधान से भूमि पूजन और पूजा-अर्चना किया गया और इस कार्य के लिए सांसद ने महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया। सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि महाविद्यालय में परिक्षा कक्ष बनने से छात्राओं को सहूलियत होगी। परिक्षा से जुड़े सारे कार्य एक ही स्थान पर होने से उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के नाम पर 25 लाख की लागत से महाविद्यालय में एक सभागार का निर्माण करवाया जायेगा। इससे छात्राओं को सावित्रीबाई फुले के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। वे समाज के प्रति क्या सोचती थी, उनका समाज में क्या योगदान थे। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की लड़कियों, विशेष रूप से पिछड़े, अनुसूचित जातियों और जनजातियों की लड़कियों को शिक्षा की चोखट तक पहुंचाया। उनके लिए स्कूल खोले और ऐसे समय में लाखों लोगों के जीवन में शिक्षा के रूप में आशा की किरण जगाई जब स्कूलों में जाना तो दूर की बात जबकि कोसों तक स्कूल ही नहीं थे। उन्होंने समाज में महिलाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या रेखा कुमारी, राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, युवा नेता विकास यादव, शत्रुघ्न यादव सहित कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजुद रहे।







