औरंगाबाद। दशवें चरण के होने वाले बिहार आम निवार्चन 2021 में पत्रकार धमेन्द्र कुमार गुप्ता ने कुटुंबा प्रखंड के तेल्हारा पंचायत से अपनी पत्नी नीतू देवी को मुखिया पद का उम्मीदवार बनाया है। उनकी पत्नी जनता के बीच सुर्खियों का विषय बनी हुयी है। जनता का उन्हें भरपूर सहयोग समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी सिलसिले में वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पंचायत के तेल्हारा, गुलाब बिगहा, उदयगंज, तेल्हारा बिगहा, नरहर अंबा, रतिखाप, कुम्हार बिगहा, समहुता, हंडिया, चंदौत, ढोंगरा, बैजल, गौरा, निरंजनपुर, गौरा बिगहा एवं भरथ बिगहा के घर-घर जाकर मतदाताओं से क्रम संख्या 01 मोतियों की माला छाप पर वोट करने का अपील कर रहे है। इस दौरान मुखिया उम्मीदवार नीतू देवी ने कहा कि मैं जनता से वादा नहीं बल्कि विकास पर आधारित वोट मांग रही हूं। जनता की प्रेरणा से चुनावी मैदान में आयी हूं। इस लिए हमारी कर्तव्य एवं निष्ठा जन सेवा के प्रति समर्पित रहेंगी। आम अवाम को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना एवं तेलहारा को आदर्श पंचायत बनाना हमारी लक्ष्य है। हमारी कोशिश होगी की मजदूरों-युवाओं को रोजगार एवं छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलें। इसके लिए सदैव तत्पर रहूंगी। कहा कि जनता मुझे एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें। हम हर विवाद निपटायेगें। आपस में प्रेम बढ़ायेगें। जनता के बीच अमन-शांति कायम करेंगे। उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर, उन्हें विभिन्न सुविधाओं का लाभ दिलाएंगे। कहा कि लोग चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े चुनावी वादा करते है। लेकीन जब जनता उनपर भरोसा कर अपना बहुमूल्य वोट देकर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपती है तो, वे सारे चुनावी वादे भूल जाते है। वहीं जनता के अधिकार एवं उनके मूलभूत सुविधाओं का दुरुपयोग करते है जिससे जनता विकास नहीं हो पाता है। लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। जनता भरोसा कर वोट करें।
Related Articles
Check Also
Close
-
बाइक चोरी का नामजद अभियुक्त गया जेलNovember 7, 2021
-
थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर वाहन जांचJanuary 18, 2022
-
हत्यारोपी पांच अभियुक्तों को हुई आजीवन कारावास की सजाJanuary 31, 2022
-
शराब के ठिकानों पर औरंगाबाद पुलिस का छापा, आठ गिरफ्तारJanuary 25, 2022