जयंति

शिक्षाविद गोविंद प्रसाद सिंह का धूमधाम से मनायी गयी 89 वीं जयंती समारोह

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के आई०एम०ए० हॉल के प्रांगण में सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय औरंगाबाद के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉक्टर गोविंद प्रसाद सिंह की 89 जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के प्रोफेसर मंजू सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मानवाधिकार परिवार के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, समकालीन जवाबदेही के प्रधान संपादक सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉक्टर शिव पूजन सिंह औरंगाबाद के महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी उपस्थित थे। समारोह का संचालन महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के पूर्व सचिव अनिल कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात, ‘पुण्यश्लोक गोविंद प्रसाद सिंह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषयक संगोष्ठी पर लोगों ने अपने विचार समन्वय किया। लोगों ने कहा कि गोविंद बाबू एक महान शिक्षाविद थे। कॉलेज में जब अध्यापन कार्य करते थे तो विद्यार्थियों में तन्मयता छा जाती थी। उन्होंने शिक्षा और राजनीति में एकरुपता कायम की थी। वे सच्चिदानंद सिंहा महाविद्यालय के मानस पुत्र थे। आज के जयंती समारोह में रामजी सिंह, जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, रामानुज पांडेय, मधेश्वर सिंह, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह, राम भजन सिंह, डॉ महेंद्र पांडेय, राम किशोर सिंह, कविता विद्यार्थी, धनंजय जयपुरी, मुनिंद्र कुमार, अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह उदय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह प्रोफेसर रामाधार सिंह, पद्मजा सिन्हा, सविता सिंह आशा सिंह मुदिता कुमारी मीमांसा सहित अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजीव रंजन ने किया।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer