(मिथिलेश कुमार)
अंबा ( औरंगाबाद )। राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बिहार के सभी प्रखंडों में पार्टी कार्यालय परिसर अंतर्गत 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर का 99वां जन्म जयंती समारोह आयोजित किया जाना है। राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि जननायक की जयंती पर संविधान बचाओ, देश बचाओ विषय पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल बिहार डॉ. सुरेश पासवान मुख्य अतिथि होंगे।