
औरंगाबाद। ज़िला मुख्यालय के सर्वोदय नगर में स्थित पीयूष मैथ कोचिंग क्लासेज में बाल दिवस के मौके पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं संचालक पीयूष ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता में सत्यम माहिल, पीयूष, निक्की, अदिति, शिवम, कृष्णा, यश, मानसी, शिवानी, परी, आरव , खुशी, पल्लवी, पवन, निक्की, ओम एवं रुद्र ने भाग लिया।