औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के अधिवक्ता संघ भवन के प्रांगण में जनेश्वर विकास केन्द्र एवं जन विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के पूर्व सचिव अनिल कुमार सिंह ने की। बैठक में राजा नारायण सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम पंक्ति के योद्धा और महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की आयोजित पुण्यतिथि समारोह का उद्घाटन 12 बजे होगा जिसका उद्घाटन विधायक आनंद शंकर सिंह करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में यादव कालेज के प्राचार्य गणेश महतो एवं पंचदेव धाम के संस्थापक अशोक सिंह होंगे। तत्पश्चात उनके द्वारा राजा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जायेगी। इसके बाद इतिहास में राजा साहब के ओझल पक्षों पर एक संगोष्ठी आयोजित होगा जिसमें इतिहास कारों एवं जानकारों का संबोधन होगा। अंत में स्वतंत्रता सेनानियों और शहिदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। महान स्वतंत्रता सेनानी जम्होर निवासी मिथिलेश सिंह एवं राजदेव सिंह के परिजन को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, मिडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी, अधिवक्ता बिनोद मालाकार , पवई पंचायत के पूर्व मुखिया और अधिवक्ता विनय मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह , रामजी सिंह , संजय सिंह आदि थे ।