विविध

रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर के संत मरियम मिशन स्कूल के प्रांगण में दीपावली के महापर्व पर विद्यालय के बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्ले से दूसरे वर्ग तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता का नेतृत्व प्राचार्या पूजा सिंह ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में शिक्षिका प्रिया सिंह, प्रियंका सिंह ने विशेष सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता में अर्जिका कुमारी, आयुषी कुमारी, सावन कुमारी, बिट्टू कुमार, सिट्टू कुमार, अंकुश कुमार, सौरभ राज, गौरव कुमार, हिमांशु कुमार, करण कुमार, रोहन कुमार, चांदनी कुमारी

अनामिका कुमारी, सुप्रिया कुमारी, गुंजन कुमारी, चांदनी कुमारी, अनामिका कुमारी, सुप्रिया कुमारी, गुंजन कुमारी, अंजलि आरती, अनन्या, शुभम, अमन ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में रचनाधर्मिता का बोध होता है। पढ़ाई के प्रति उनकी जिज्ञासा बढ़ती है। कलात्मक क्षेत्रों में रुचि बढ़ती है। विद्यालय के प्रशासक दीपशेखर सर ने बताया कि इस विद्यालय में इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer