-डीके यादव
कोंच(गया) थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में छः लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि कमल विगहा से चार शराबी को गिरफ्तार किया गया है। वही कांड संख्या 199/22 में फेसबुक पर अवैध फोटो डालने में शहरु साह पिता मंसूर शाह ग्राम श्रीगांव को गिरफ्तार किया। वही कांड संख्या 145/22 में प्रेम प्रसंग मामले में नितीश कुमार पिता नरेश पासवान को मननपुर गांव से एस आई दिना नाथ यादव, गिरफ्तार किया और एक सौ चौसठ का बयान दर्ज कराने की बात कहा। वही शराब पीकर उत्पात मचा रहा सुबेदार कुमार, बिरेंद्र यादव, पिंटू यादव, मिथलेश कुमार को कमल विगहा गांव से एस शियाराम शर्मा गिरफ्तार किया और कोविड 19 जांच करवाकर जेल भेज दिया।