औरंगाबाद। जिले के हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया में कुशवाहा क्रांतिकारी सेना औरंगाबाद के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुशवाहा क्रांतिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश कुशवाहा सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि समाज को हर तरह से मजबूत करने का काम किया जाएगा। दबे कुचले लोगों के लिए आवाज बनकर उन लोगों के साथ खड़ा होकर न्याय की बात करनी होगी।
हसपुरा प्रखंड में समाज को संगठित करने हेतु घर-घर जाकर हक हिस्सेदारी की बात बतानी होगी। बताया कि समाज को युवा ही तकदीर और तस्वीर बदल सकते है। हम इतिहास से कमजोर नहीं है बल्कि आज खुद से टूटकर कमजोर हुए हैं। जिस दिन कुशवाहा समाज जाग गया उसी दिन हक और अधिकार दोनों मिल जाएगा। कार्यक्रम में अतुल कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, विकास कुशवाहा सहित सैकड़ों कुशवाहा क्रांतिकारी साथी मौजूद थे।