विविध

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन सह बाल कल्याण शिक्षा संस्थान की बैठक संपन्न 

    – मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन सह बाल कल्याण शिक्षा संस्थान की आवश्यक बैठक शनिवार को विवेकानंद पब्लिक स्कूल अंबा में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार तथा संचालन संघ के सचिव दिनेश प्रसाद ने किया।

इस दौरान कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार ने कोष का ब्यौरा सार्वजनिक किया और उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि संघ की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य की विषम परिस्थितियों से निपटने में सहायता मिल सके।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय की अवकाश तालिका वही रहेगी जो सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय द्वारा निर्गत की गई है। अध्यक्ष ने संघ के विस्तार और मजबूती प्रदान करने तथा बीआरसी के निर्गत आदेशानुसार सभी सदस्यों को यू डीआईएसई  फॉर्म भरकर यथाशीघ्र बीआरसी में जमा करने की बात कही। बैठक में मीडिया प्रभारी संजय कुमार, संयोजक वेद प्रकाश तिवारी, अरविंद यादव, मंटू कुशवाहा,कृष्णा प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer