
औरंगाबाद। पिछले कुछ महिनों से व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी का पद रिक्त हैं। इसी सिलसिले में जानकारी देते हुए अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के सब जज सह एसिजेएम न्यायधीश शुकुल राम को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के नये मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बनाया गया है। कहा कि यह पद दो वर्षों से रिक्त था। वहीं अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में नये एस डी जे एम की नियुक्ति किया हैं। जिला विधिक संघ औरंगाबाद एवं अधिवक्ता संघ दाउदनगर के बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है। न्यायिक पदाधिकारी योगेश कुमार मिश्रा होंगे एस डी जे एम औरंगाबाद और न्यायिक पदाधिकारी अफताब आलम होंगे। एस डी जे एम दाउदनगर तथा न्यायिक पदाधिकारी मनीष कुमार पांडेय का तबादला व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में किया गया है। पटना हाईकोर्ट द्वारा की गई न्यायधीशों के नवनियुक्ती पर अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया हैं। वहीं उम्मीद जताई हैं कि नववर्ष में बहुत से लंबित वादों का शीघ्रता से निपटारा होगा।