विविध

बच्चों की सफलता में अभिभावकों का सबसे बड़ा योगदान: कृष्ण

          डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) आईआईटीजेइइ एडवांस में सफलता प्राप्त करने वाले संस्कार विद्या के छात्र नवनीत कुमार के अभिभावकों का सम्मान समारोह संस्कार विद्या परिसर में आयोजित किया गया। अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह एवं नवनीत की मां प्रेमलता देवी व राम एकबाल सिंह को उत्कृष्ट अभिभावक से सम्मानित किया गया। अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की सफलता में उनके अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बच्चों को भी चाहिये कि अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों से मधुर संबंध बना कर रहें। विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नवनीत का आईआईटी जेइइ एडवांस में सफलता प्राप्त करना गौरव की बात है। उन्होंने बच्चों से कहा कि कोई भी हड़बड़ाने से नहीं होता है। नवनीत की मां प्रेमलता देवी ने कहा कि मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है। नवनीत की सफलता पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। नवनीत कुमार ने कहा कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन के बदौलत यह सफलता हासिल की है। उसका शुरू से ही लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। मौके पर संस्था के सीईओ आनंद प्रकाश डीपीसीयू इंजीनियर विद्यासागर दीपक प्रमुख रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सूर्य मोहन लाल दास ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer