औरंगाबाद। बारुण प्रखंड स्थित बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बारुण द्वारा प्राथमिक विद्यालय महादेवा, नवीनगर के शिक्षक अमिताभ कुमार सिंह के पिता नागदेव सिंह के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखा गया एवं मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस संकट की घड़ी में भगवान उनके परिवार को संबल प्रदान करें। विदित हो कि नागदेव सिंह चरण उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे। वे कर्तव्य परायण एवं कर्मठी शिक्षक थे।आज के शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष छठु सिंह, रविशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रशांत प्रियदर्शी, सतीश कुमार पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी, उदय कुमार, रामजी सिंह धीरेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, शिवप्रसाद, संतोष कुमार, कमेंद्र कुमार, सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
सातवें चरण के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया शुरू कराने की मांगFebruary 8, 2022
-
4 राज्यों में बीजेपी की जीत पर निकाला विजय जुलूसMarch 10, 2022