राजनीति

प्रत्याशी ने जीत का किया दावा

        डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक (दाउदनगर उत्तरी) के प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार उर्फ अरविंद यादव द्वारा अपने क्षेत्र के कई पंचायतों के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सेवा भाव के संकल्प के साथ वे चुनाव मैदान में आये हैं। संघर्ष करेंगे, काम करेंगे, दिखावा नहीं- सेवा करेंगे। विकास के मुद्दे पर वे चुनाव मैदान में आये हैं। क्षेत्र में कहीं भी विकास नहीं दिख रहा है। उनके पिता दिवंगत मिनी रामविलास सिंह जेपी आंदोलन के सिपाही थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिये समर्पित कर दिया था। अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर वे भी समाज सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आम जनता के सुख -दुख में सहभागी रहे हैं। आम जनता का भरपूर समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि आम जनता अपना आशीर्वाद प्रदान क्षेत्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer