मगध हेडलाइंस: रफीगंज ( औरंगाबाद ) : जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी के प्रति समर्पण, लोकप्रियता, कार्य कुशलता को देखते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह किसान प्रकोष्ठ प्रभारी बिहार संदीप सिंह समदर्शी को राज्य संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को उम्मीद और विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में इनका योगदान और भूमिका महत्वपूर्ण होगा।
समदर्शी को राज्य संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार चुन्नू, घटराइन मुखिया सह युवा शक्ति नेता संजय यादव, पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय, जिलाध्यक्ष ई. सुरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष बलिंद्र यादव, राजीव शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि सह युवा परिषद नेता विजय कुमार गोलू, जिलाध्यक्ष सह मुखिया बिजेंद्र कुमार, छात्र नेता पंकज कुमार, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत, मदनपुर अध्यक्ष माथुर सिंह भोगता, शंकर यादव सहित कई अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उम्मीद जताई हैं कि वह पार्टी की तय मानदंडों अनुरूप व निर्देश के अनुकूल बेहतर कार्य करेगें। ताकि पार्टी का अगामी लोकसभा चुनाव में काफी अच्छा परिणाम आ सके।
मैके पर समदर्शी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के निर्णय के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगा। वहीं पार्टी के हर निर्णयों के प्रति उत्तर में खड़े रहेंगे। वहीं पार्टी सुप्रीमों की निर्देश को पुरी तत्परता के साथ पालन करेंगे।