राजनीति

जन संपर्क में प्रत्याशी ने लगाया जोर

       डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। जिला परिषद क्षेत्र संख्या दो (दाउदनगर दक्षिणी) की प्रत्याशी अभिलाषा राज ने अपने क्षेत्र के तरारी, अंकोढ़ा समेत अन्य पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभिलाषा राज पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा की पुत्रवधु हैं। उनके पति कुणाल प्रताप अंकोढ़ा पंचायत के निवर्तमान मुखिया हैं। पिता उमेश सिंह विधिक संघ दाउदनगर के अध्यक्ष हैं. अभिलाषा राज ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से सहयोग और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि वे सेवा भाव के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में आयी हैं। आम जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। आम जनता ने यदि उन्हें अवसर प्रदान किया तो इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना उनका संकल्प है। इसी संकल्प और सेवा- भाव के साथ वे चुनाव मैदान में आयी हैं। उन्होंने क्षेत्र के गांवों में घर घर घूम कर आम जनता से आशीर्वाद देने का अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो रहा है। क्षेत्र की जनता ने अवसर प्रदान किया तो यह क्षेत्र विकास के मामले में अग्रणी क्षेत्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer