– मिथिलेश कुमार
कुटुंबा(औरंगाबाद) विधायक राजेश कुमार को बिहार विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक बनाए जाने पर 25 अक्टूबर 2022 को कन्या उच्च विद्यालय अंबा के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रारंभ करने का समय 12:00 बजे निर्धारित किया गया है। इस विषय पर जानकारी देते हुए अजय राम ने बताया कि विधानसभा के आम जनता के द्वारा विधायक को सम्मान करने के उद्देश्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।