जयंति

डॉ श्रीकृष्ण सिंह की मनाई गई 134 वीं जयंती 

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर में भारत माता के अमर सपूत, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की 134 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी औरंगाबाद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात संबोधन के क्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। आजादी के पश्चात नवसृजित बिहार राज्य के वह प्रथम मुख्यमंत्री बने और आधुनिक बिहार के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की। बिहार के प्रमुख शहरों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना की। सिंचाई की सुविधा के लिए बिहार के प्रमुख शहरों में बांधों का निर्माण कराया। आज के जयंती कार्यक्रम में राजीव कुमार सिंह, कृष्णा मेहता, राजू प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह, राणा सुनील सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, सत्यनारायण सिंह, सुजीत प्रसाद गुप्ता, सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer