
मगध हेडलाइन: औरंगाबाद। सांसद अभय कुशवाहा द्वारा मकर संक्रांति पर मदनपुर प्रखंड के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल उमगा में महाभोज का आयोजन किया गया जिसमें 40 हज़ार से अधिक लोगों ने भाग लिया और महाभोज में चुड़ा दही व तिलकुट का आनंद उठाया। इसके बहाने सांसद अभय कुशवाहा ने आगामी विधान चुनाव में शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में राजद की सरकार बनाए। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो युवाओं को रोजगार और लोगों को स्वस्थ तथा शिक्षा जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलेगी। लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगा। माई-बहन सम्मान योजना तहत प्रत्येक महीना महिलाओं को 2500 रूपये मिलेगा। वृद्धा पेंशन राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये किया जाएगा। औरंगाबाद जिला में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। सांसद ने कहा कि मेरे शरीर का एक-एक कतरा जनता के लिए समर्पित हैं। सांसद मैं नहीं बल्कि हमारी जनता है। क्षेत्र की विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हर कदम पर हम जनता साथ हैं। सांसद ने कहा कि अगले वर्ष महाभोज का आयोजन छकरबंधा पहाड़ पर होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके के राजद के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार कुशवाह, प्रदेश महासचिव कौलेश्वर यादव, राजद के प्रदेश महासचिव ई. सुबोध कुमार सिंह, जिला परिषद् सदस्य शंकर यादवेन्द्र, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, शंभू कुमार यादव, अनिल टाईगर, नगर परिषद के पूर्व सदस्य विनोद कुमार ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय कुमार यादव, एरकीकला पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार मेहता, पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार मेहता, पिंटू मेहता, रवीन्द्र कुमार यादव, रामेश्वर कुमार रौशन, बलिन्द्र यादव, लंबु यादव, सत्येन्द्र यादव, सोनू मुखिया, अजय कुमार यादव, संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।