क्राइम

युवक को मारी थी ताबड़तोड़ तीन गोलियां, दबोचे गए आरोपी 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। गोलीकांड के दो आरोपियों को देव पुलिस ने धर दबोचा हैं जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बिगहा गांव निवासी बिकेश यादव एवं अजय यादव के रूप में की गई है।

बताया जाता हैं कि गत शुक्रवार की शाम देव थाना क्षेत्र के साहेब बिगहा के समीप दो अज्ञात युवकों ने एक युवक को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी थी और मौके से फरार हो गए थे जिसमें लाल बिगहा गांव निवासी विनय यादव को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती करवाया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए अन्य जगह रेफर कर दिया गया था। जो फिलहाल अस्पताल में इलाजरत हैं।

इस घटना के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा गोलीकांड के बारे में पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गोलीकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer