क्राइम

जादू टोना के चक्कर में आरोपियों ने युवक को मारी थी गोली, दो गिरफ्तार 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जादू टोना के चक्कर में एक युवक को गोली मारकर हत्या प्रयास के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा हैं जिनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बिगहा गांव निवासी शिव यादव के पुत्र बिकेश यादव एवं शत्रुधन यादव के पुत्र अजय यादव के रूप में की गई है।

प्रेस वार्ता आयोजित कर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम देव थाना क्षेत्र के साहेब बिगहा के समीप गोली मारकर लाल बिगहा गांव निवासी विनय यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जो अभी वह इलाजरत हैं।

इसके बाद घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें विकेश यादव के अलावा दो अन्य अज्ञात आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कांड के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशानुसार एक टीम गठित की गई थी जिसमें सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे एवं एसआई कन्हैया कुमार तथा सशस्त्र बलों के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ में पता चला की जादू टोना को लेकर आरोपियों ने युवक को गोली मारी थी।

इस दौरान यह भी पता चला की आरोपियों के घर में जो भी घटना – दुर्घटना होती थी उसका जिम्मेदार विनोद यादव के परिवार को ठहराया जाता था। इसी सिलसिले में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिए गए। वहीं कांड के अन्य अभियुक्त की छानबीन की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer