
मगध हेडलाइंस। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रही एक बाइक सवार महिला अभ्यर्थी की मौत हो गई है, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा खैरा-खैरी और भरथौली के बीच हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घोसिया गांव निवासी संजय पासवान की 30 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। इस दौरान संजय पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनीता बीते रात्रि अपने मायक काराकाट थाना क्षेत्र के जोरावरपुर रुकी हुई थी और वहां से आज सुबह औरंगाबाद के राम लखन सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के लिए निकले थे। इस दौरान दंपत्ति दाउदनगर होते हुऐ भरथौली पहुंचे की यह हादसा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। इधर घटना के बाद से मृतिका की 15 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी, 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार एवं 10 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष मनीषा बेबी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
BetVisa cung cấp nhiều lựa chọn trò chơi slot, sòng bạc trực tiếp, xổ số, cá cược thể thao, trao đổi thể thao và thể thao điện tử. Cung cấp cho bạn nhiều phương thức thanh toán an toàn và dễ dàng cùng với dịch vụ hỗ trợ khách hàng trực tiếp thân thiện 24 giờ để đảm bảo rằng mọi thắc mắc đều được xử lý và giải quyết nhanh chóng.! https://betvisa-vn.org/
Ho88 la nha cai uy tin hang dau Chau A hoat dong hon 18 quoc gia noi bat voi cac hinh thuc ca cuoc the thao, da ga, xo so, game bai doi thuong, ban ca, slot…Ho88 da duoc cap phep dam bao hoat dong hop phap va bao ve nguoi choi.https://www.deafvideo.tv/vlogger/ho88asia1?o=mc
hi eveyone
Go789
la thuong hieu ca cuoc onl duoc thanh lap tu nam 2009, nhan giay cap phep hoat dong kinh doanh hop phap tu to chuc PAGCOR. Sau nhieu nam di ra mat tren thi truong, san choi nay hien da co mat hau het tai quoc gia trong khu vuc chau A. go789s.com