
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर के व्यस्त सड़क टावर रोड में सड़क पर जल जमा होने से पैदलगामी नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टावर रोड में दर्जनों आलीशान मकान लाखों की लागत से निर्मित हुए। मकान बनने के पश्चात जल निकासी के लिए लोगों ने कोई व्यवस्था नहीं की गई। साथ ही साथ सड़क के दोनों ओर टावर रोड के निवासियों ने जमीन का अतिक्रमण किया, जिसके कारण आज जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। कई लोग जल निकासी के लिए अपने मकान के आगे सोख्ता का भी निर्माण कर रखे हैं। उससे भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मांग किया की जल निकासी के लिए समुचित व्यवस्था किया जाए। वर्तमान समय में दशहरा के माहौल में धार्मिक आस्था में लीन राहगीरों को नली के गंदे पानी से होकर सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने यह भी मांग किया की लाखों के लोग मकान बना लेते हैं लेकिन जल निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं कर पाते। लोगों ने यह भी कहा कि है समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन भी कर सकते हैं।