औरंगाबाद। सर्प डसने से एक किशोर की मौत हो गई। यह मामला औरंगाबाद जिले में ओबरा थाना अंतर्गत कुराईपुर ब्रह्म स्थान की हैं। जहां सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान उदय यादव की 13 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि सोनू रविवार की रात घर में खाना खाकर अपने बिस्तर पर सो गया। इसी क्रम में किशोर को एक ज़हरीले सर्प ने डस लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। वहीं मामले में परिजनों ने किशोर को आनन-फानन में इलाज़ की बजाए झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गये जिसमें किशोर की हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई। इसी क्रम उसकी मौत हो गई।
हालांकि इसके बाद किशोर को लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोर की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।