औरंगाबाद। मारपीट व हत्या प्रयास के मामले में दो अभियुक्त को बारूण थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिनकी पहचान चुरा गांव निवासी राजकुमार राम एवं मुखिया पासवान के रूप में की गई है। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।बताया जाता है कि नाली विवाद को लेकर पूर्व से दो पक्षों में विवाद चल रहा था जिसमें शुक्रवार को हिंसक मारपीट के दौरान किसी के हाथ टूटे तो किसी के सिर फ़ूटे थे जिसमें घायल पक्ष ने मामला दर्ज करवाया था।
थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम दो पक्षों में नाली विवाद को लेकर हिंसक मारपीट की घटना हुई जिसमें पांच लोगों को घायल होने की सूचना हैं। इसके बाद घायल पक्ष के लोगों ने इन दोनों को मारपीट व हत्या प्रयास का नामजद आरोपी बनाया गया था जिसके आलोक में छानबीन की गई। जहां से यह दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।